बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सिराज अहमद के हज यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया। अध्यक्षता इंजीनियर रवि लोधी ने संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और अन्य वक्ताओं ने हज को इबादत का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए सिराज अहमद से देश और प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ करने का आग्रह किया। सलाम खां, रविंद्र लोधी, पुष्पेंद्र सिंह, रामबाबू वर्मा, लाल सिंह, बबलू कुरैशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...