मुरादाबाद, मार्च 29 -- नगर के मोहल्ला अंसारियान स्थित आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज में रविवार को हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक हाजी रईस आलम और कारी रईस अशरफ ने हज यात्रियों को बताया कि वहां क्या क्या सावधानी बरतें, कौन से फर्ज कैसे पूरे करने हैं, क्या नियम और शर्ते हैं। हज यात्रियों ने उनसे कई सवाल भी किये तो उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर उनके जवाब दिए। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से 20 मई तक यहां से हज यात्रियों की रवानगी होगी, बिलारी से 40 यात्री जा रहे हैं। ट्रेनिंग में कॉलेज प्रबंधक इमाम हुसैन, प्रधानाचार्य शमशुल कमर, मोहम्मद अमान के अलावा मुख्तियार हुसैन, मोहम्मद अजीम, रईस एडवोकेट, शराफत हुसैन,जाहिद हुसैन,रफीक अहमद, बबलू, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद आजम, शमशाद, बाबू शकीला, शबाना अफसाना, सरफराज हुसैन, अकील हुसैन, मेहनाज अकबरी, ...