पीलीभीत, मई 2 -- अमरिया। शुक्रवार को अमरिया क्षेत्र के सरैनी तुरकुनिया से पूर्व प्रधान निसार अहमद अपनी पत्नी के साथ पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी गई। इससे पूर्व निसार अहमद के निवास पर दुआ और सलामती की दुआ की गई। उलमाओ ने हज यात्रा की अहमियत बताते हुए कहा कि यह इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह जिंदगी में कम से कम एक बार इस पवित्र यात्रा को पूरा करे। यह भी पढ़ें- हज के लिए जत्था रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...