आगरा, फरवरी 16 -- जनपद भर से हज यात्रा पर जाने वाले 63 लोगों को प्रशिक्षण देकर उनका टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का टीकारण व पोलियों की खुराक भी पिलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने हज यात्रा पर जाने के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। सोमवार को शहर में मथुरा-बरेली हाईवे पर स्थित गेस्ट हाउस में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया। एसडीएम व प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए हज यात्रा से संबंधित पुस्तकें भी वितरित कीं। एसडीएम ने हज कैसे करें नाम की पुस्तक का भी विमोचन किया। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डा. कुलदीप सिंह की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों ने हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.