हज यात्रा के लिए ठीक पासपोर्ट में कराएं संशोधन
आजमगढ़, जून 5 -- आजमगढ़। हज ट्रेनर मौलाना मोहम्मद अफजल आजमी ने बताया है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज 2027 के संबंध में अपना पहला सर्कुलर जारी कर दिया है। जिसके अनुसार हज 2027 की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। हज कमेटी ने पासपोर्ट के संबंध में महत्वपूर्ण और अनिवार्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हज यात्रा के लिए मशीन रीडेबल पासपोर्ट ही स्वीकार किए जाएंगे। हाथ से लिखे हुए पासपोर्ट किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होंगे। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी अनिवार्य है। नए जारी होने वाले पासपोर्ट में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पासपोर्ट के भीतर 'सरनेम' का कॉलम खाली न हो। यह भी पढ़ें- हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रा के संबंध में गुरुवार को उल्फत बीबी का हाता अर्दली बाजार में बैठक हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.