वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। हज 2027 के लिए 20 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जायेंगे। हर साल की तरह इस साल भी पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से निःशुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद ने कहा कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 15 प्वाइंट बनाए गए हैं। फॉर्म भरने के लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन की मूल कॉपी, फोटो सफेद बैकग्राउंड की, बैंक पासबुक या चेक प्रमुख हाजी के अकाउंट का, ब्लड ग्रुप, प्रमुख हाजी का मोबाइल नंबर, नॉमिनी का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जरूरी है। यह भी पढ़ें- हज यात्रा के लिए 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन यह भी पढ़ें- हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून से 20 जुलाई तक यह भी पढ़ें- बीस जुलाई तक करें हज के लिए आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...