मऊ, जनवरी 7 -- पूराघाट। कोपागंज थाने में हज यात्रा पर भेजने के नाम पर 7.84 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। अदरी नगर पंचायत के रजा नगर निवासी पीड़ित अतहर पुत्र स्व.अब्दुल हकीम ने थाना कोपागंज में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मौलवी इमामुद्दीन, उसके भाई आरिफ और पिता एकबाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राज कमल को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.