हज यात्रा के नाम पर 12.17 लाख की ठगी, मस्जिद के इमाम और साथी पर केस दर्ज
रामपुर, अगस्त 5 -- हज यात्रा पर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी का एक मामला सामने आया है। थाना कोतवाली में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 12 लाख 17 हजार रुपये की ठगी के आरोप में मोती मस्जिद के इमाम ख्वाजा अहमद कारी और उसके साथी इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित जमील अहमद जो जिला पूर्ति कार्यालय रामपुर से चपरासी के पद से सेवानिवृत्त हैं और ग्राम खाता कलां (थाना मिलक) के निवासी हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह नोदरा चौकी स्थित मोती मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते थे। वहीं उनकी पहचान मस्जिद के इमाम ख्वाजा अहमद कारी और इमरान से हुई। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने इमाम से सरकारी कोटे से हज पर न जा पाने की बात कही, तो आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी फूल बी को प्राइवेट तौर पर हज पर भेजने का झांसा दिया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.