हज यात्रा के दौरान धनबाद के हाजी हैदर मियां का मदीना में निधन
रांची, अप्रैल 22 -- रांची। धनबाद के लोयाबाद निवासी 64 वर्षीय हाजी हैदर मियां का मदीना में हज यात्रा के दौरान इंतकाल हो गया। वे 20 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ कोलकाता से रवाना हुए थे। झारखंड हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद ने बताया कि मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय उनका निधन हो गया। हज कमेटी के खुर्शीद अनवर ने बताया हाजी हैदर का जेआरएफ नंबर 587-3-0 था। इधर, कोलकाता एयरपोर्ट से हज यात्रियों का जेद्दा प्रस्थान जारी है और बुधवार को 300 यात्री रवाना हुए। यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट से हज जायरीनों की रवानगी आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.