एटा, अप्रैल 6 -- ईदगाह मुसाफिर खाने में हज-2026 में हज पर जा रहे हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्ष एटा से 14 यात्री हज पर जा रहे हैं। दावते इस्लामी इंडिया के विभाग हज उमराह के योग्य प्रशिक्षक हाजी तसनीम ने हाजियों को ट्रेनिंग देते हुए सफर के बारे में बताया। किसी भी तरह की नशे वाली वस्तु ले कर जाना कानूनी जुर्म है। अनजान व्यक्ति का सामान हरगिज न लें। हज यात्रियों को अहराम बांधने का तरीका बताया। पहले मक्का शरीफ जा रहे हैं तो कहां से और यदि पहले मदीना शरीफ जा रहे हैं तो कहां से अहराम बंधेगा। नियत करने के बाद अहराम की पाबंदियां क्या हैं, तवाफ व तक्सीर का तरीका भी बताया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट निगरान यामीन रजा, मुस्तफा खान, आबिद खान, आरिफ बरकाती, कारी नावेद, सुलेमान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.