मोतिहारी, फरवरी 12 -- सिकरहना। हज कमेटी ऑफ इंडिया व बिहार राज्य हज समिति पटना के नर्दिेश पर गुरुवार को ढाका जामा मस्जिद में मेडिकल स्क्रीनिंग सह वेक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वर्ष 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले कुल 62 आजमीन ए हज की मेडिकल स्क्रीनिंग के साथ ही दिमागी बुखार का टीका व पोलियो की खुराक पिलाई गई। मौके पर सत्तर वर्ष से अधिक आयु के आजमीन ए हज को इंफ्लूएंजा की टीका भी लगाया गया। निरीक्षण एडीएम मो. सब्गितुल्लाह व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद साजिद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...