संभल, अप्रैल 12 -- शहर के मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल-उल-उलूम तेल मंडी में शनिवार को हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में हाजियों ने भाग लेकर हज यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। जिला हज ट्रेनर तकी अशरफ एडवोकेट ने बताया कि इस वर्ष जनपद से कुल 502 हाजी पवित्र हज यात्रा पर रवाना होंगे। इनमें से करीब 450 से अधिक हाजियों ने इस ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। शिविर के दौरान हज के अहम अरकान के साथ-साथ पांच विशेष दिनों की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। ताकि हाजी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें। कैंप में आधुनिक तकनीक पर भी जोर दिया गया। हाजियों को हज सुविधा ऐप के इस्तेमाल की जानकारी दी गई और पहली बार उपलब्ध कराई जा रही स्मार्ट वॉच के बारे में जागरूक किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.