गिरडीह, फरवरी 14 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। इस वर्ष गिरिडीह जिले से हज पर जानेवाले आजमीन ए हज को मैनेंजाइटिस इन्फेलूंजा का टीका और पोलियो की खुराक आजाद नर्सिंग होम भंडारीडीह में दी गयी। इसके लिए हज कमेटी के निर्देश पर सदर अस्पताल गिरिडीह के द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में जिलेभर के 95 महिला और पुरुष आजमीन को टीका दिया गया। मौके पर डॉ सोहेल ने बताया कि हज पर जाने से पहले मैनेंजाइटिस इंन्फेलूंजा का टीका और पोलियो की खुराक देना अनिवार्य है। हज कमेटी के निर्देश पर सभी को टीका दिया गया। बताया गया कि जितने भी आजमीन हज पर जायेंगे उन्हें जल्द ही प्रशिक्षण दिया जायेगा। टीका और प्रशिक्षण के बाद ये लोग हज पर जाने के पात्र हो जायेंगे। कहा कि इस बार उम्मीद है पूर्व की तरह झारखण्ड के हाजियों के लिए रांची से सीधा जद्दा के लिए जहाज की व्यवस्था होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.