भदोही, जनवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। शहर से हज प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने को गुरुवार को लोग रवाना हुए। भदोही रेलवे स्टेशन पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। खु्द्दाम-ए-हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी हबीबुल्लाह शेख तथा सचिव मौलाना सोहेब आलम नदवी ने बताया कि हज मीटिंग में शामिल होने के लिए बलिया से हाजी मुमताज अहमद, बनारस से डा. सलमान अदनान, भदोही से हाजी आजाद खान बापू गुरुवार की शाम भदोही रेलवे स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस पकड़ कर रवाना हुए। वे सभी लोग मुंबई के पलटन रोड स्थित हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा दो दिवसी 10, 11 जनवरी को हज ट्रेनर्स की ट्रेनिंग लिए रवाना हुए हैं। कहा कि उनका स्वागत स्टेशन पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.