नोएडा, जून 24 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ठग को गिरफ्तार किया। वह देश के विभिन्न राज्यों में बैठे लोगों को हज पर जाने का सस्ता पैकेज देने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी अब तक पीड़ितों से करीब 46 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को हज और उमरा पर भेजने के नाम पर सस्ते पैकेज देने का झांसा देकर धोखाधड़ी की जा रही है। ठगी करने वाले आरोपी के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्ज की जा रही है। तकनीकी सूचना के आधार पर पता चला कि यह मोबाइल नंबर कई डिवाइस में चलाए जा रहे हैं। लोकेशन के आधार पर साइबर थाने में तैनात निरीक्षक राजकुमार चंदेल के नेतृत्व में टीम मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ...