हरदोई, मार्च 29 -- पाली। हज जाने की ट्रेनिंग करने जा रहे पांच लोगों की कार निर्माणाधीन सड़क पर हादसे का शिकार हो गई। सवार बाल-बाल बच गए। खाई में कार पलटने से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी को पीएचसी पाली में भर्ती कराया। रिटायर फौजी के गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहल्ला बाजार निवासी पूर्व फौजी नजीर अपनी पत्नी तारा बेगम व मोहल्ला बिरहाना निवासी रिटायर एसआई चांद मोहम्मद खां अपनी पत्नी शबाना बेगम और मोहल्ला रामनगर निवासी अलीम खां को दो मई को हज के लिए रवाना होना है। इससे पहले होने वाली ट्रेनिंग के लिए सभी लोग संडीला जा रहे थे। चांद मोहम्मद ने बताया कि किराए की कार से सभी लोग रविवार सुबह साढ़े छह बजे घर से निकले थे। कार को मोमिन खां चला रहे थे। पाली नकटौरा नहर पटरी मार्ग का निर्माण चल रहा है। सड़क पर गि...