गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह। शहर के मदीना मस्जिद में शनिवार को हज जानेवाले यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान यात्रियों को हज के दौरान के अरकान की जानकारी दी गई। अंजुमन खादिमुल हुज्जाज नई मस्जिद मुस्लिम बाजार की ओर से मदीना मस्जिद में यह एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने हज के सभी अरकान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। हाजी कैसर अली, मौलाना शब्बीर और मौलाना सगीर ने यात्रियों को हज के अरकान और आदाब की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। यात्रियों को रोजा-ए-रसूल पर हाजिरी देने और अधिक से अधिक दरूद शरीफ़ पढ़ने की भी ताकीद की गई। सेक्रेटरी हाजी सोहेल और पूर्व वार्ड पार्षद मो. असदउल्लाह ने कहा कि गिरिडीह जिले से करीब 100 यात्री हज के लिए जा रहे हैं। उन्होंने सफर के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना है, इसकी जानकारी दी। प्रशिक्षण को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.