वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी। इंडियन सोसाइटी फॉर सोशल रिवॉल्यूशन एंड एक्शन (इसरा) की ओर से रविवार को स्पेशल हज कैंप का आयोजन किया गया। अर्दली बाजार स्थित उल्फत बीबी के अहाता में लगे कैंप में जायरीनों को आवश्यक जानकारी दी गई। जायरीनों से एफईई टाइप 25 फॉर्म भरवाए गए, जरूरी पैथॉलोजी जांच कराने का जानकारी दी गई। पहली किश्त के रूप में 1.52 लाख रुपये जमा करने और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान इसरा वाराणसी के अध्यक्ष मो. शाहरुख, मोहम्मद हबीब, मोहम्मद रशीद, अब्दुल मजीद, खलीफुन निशा, मुमताज, इकबाल अहमद, शम्शुद्दीन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...