बरेली, अप्रैल 23 -- बहेड़ी। हज के अरकान अदा करने के लिए यहां से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। लोगों ने उन्हें गले मिलकर रवाना किया। यहां से सिटी प्वाइंट रेस्टोरेंट के मालिक शमीम देवा उनकी पत्नी और पुत्री,मॉडर्न क्लॉथ हाउस के मालिक जमीर मॉडर्न, उनकी पत्नी सहित कुल डेढ़ दर्जन लोगों का जत्था यहां से लखनऊ फ्लाइट पकड़ने के लिए रवाना हो गए। उनके रवाना होने से पहले उनसे सपा विधायक अताउर रहमान,नसीमुर रहमान, नसीम अहमद, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजुम रशीद, कांग्रेसी नेता सलीम अख्तर, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, चौधरी ओमवीर सिंह आदि लोगों ने उन्हें गले मिलकर विदा किया। यह भी पढ़ें- हज के लिए पहला जत्था रवाना,गले मिलकर रवाना किया यह भी पढ़ें- हज यात्रा पर निकले दंपति को दी विदाई यह भी पढ़ें- खुशी के आंसू और दुआओं की गुजारिश के साथ हज यात्रा पर हुए रवाना...