पीलीभीत, मई 1 -- मदीना नगर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मदीना अकेडमी की ओर से आयोजित इस्तकबाल कार्यक्रम में हाजियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया मदीना मस्जिद धनाराघाट के खतीब इमाम मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी ने हाजियों का इस्तकबाल किया। जबकि गोल्ड मेडलिस्ट मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने हज के अरकान और उसकी अदायगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शुक्रवार को मदीना नगर से हाजियों का जत्था लखनऊ के लिए रवाना हुआ। वे मक्का और मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार मदीना नगर निवासी लईक अहमद और मुबारिक हुसैन अंसारी सहित अन्य हाजी इस पवित्र यात्रा पर रवाना हुए। यह भी पढ़ें- हज यात्रा को अली जान और रसीदन रवाना विदाई के दौरान बड़ी संख्या में परिजन और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों न...