हज के लिए चयनितों को 30 तक देना होगा प्रमाणपत्र
प्रयागराज, सितम्बर 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी प्रपत्र 30 सितंबर तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर अपलोड करने होंगे।स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केंद्र में जांच के बाद एलोपैथिक चिकित्सक से प्रमाणपत्र जारी कराना होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि यात्री मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र के साथ अग्रिम जमा धनराशि की रसीद व अन्य प्रपत्र भी वेबसाइट पर अपलोड करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.