प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। हज पर जाने के लिए आवेदन करने वाले सभी यात्रियों को गुरुवार को टीकाकरण कराना है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि ई-सुविधा केंद्र आरनेलाज हायर सेकंड्री स्कूल, नूरुल्लाह रोड में मोबाइल नंबर 9450621085, मदरसा इमामिया अनवारूल उलूम, मिर्जा गालिब रोड में मोबाइल नंबर 9415612888, मदरसा खदीजतुल कुबरा लिलबनात हंडिया में मोबाइल नंबर 9415351815 संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। टीकाकरण सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक चलेगा। समस्या पर नोडल अधिकारी मो. अमजद से मोबाइल नंबर 9415615368 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...