लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हज 2026 में जाने वाले यात्री इस वर्ष स्वयं अपना खाना नहीं बना सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया के नए सर्कुलर के अनुसार, 2026 की हज यात्रा में भारतीय यात्री सऊदी अरब में अपने प्रवास में स्वयं खाना नहीं बना सकेंगे। यह नियम सऊदी सरकार की सख्त गाइडलाइंस का पालन है, जिसका मुख्य उद्देश्य लाखों यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। हज यात्रा 2026 में उत्तर प्रदेश से कुल 18,760 यात्री हज पर जाएंगे, जबकि राज्य का कोटा लगभग 30,000 है। आवेदनों की कमी के कारण सभी आवेदकों का चयन किया जा चुका है। पूर्व की हज यात्राओं के दौरान सऊदी सरकार हज यात्रियों को गैस और चूल्हा उपलब्ध कराती थी। जिससे हज यात्री अपना खाना स्वयं बना लेते थे लेकिन इस वर्ष सुरक्षा की दृष्टि से खाने पकाने पर प्रतिबंध लगा दिा गया। सऊदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.