हज किराए में इजाफे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 10000 वाला फैसला तुरंत वापस लेने की मांग; जानें सबकुछ
नई दिल्ली, मई 3 -- कांग्रेस ने रविवार को भारतीय हज समिति के उस परिपत्र को तुरंत वापस लेने की मांग की, जिसमें हज 2026 के लिए जायरीनों के हवाई किराए में प्रति व्यक्ति 10000 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के शासनकाल में हज यात्रा की लागत में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी ने इसे आम भारतीय परिवारों की पहुंच से बाहर कर दिया है। यह मांग ऐसे समय आई है जब भारतीय हज समिति ने वैश्विक स्तर पर विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए हज हवाई किराए में 10000 रुपये प्रति जायरीन बढ़ाने का फैसला किया। हालांकि, केंद्र सरकार का दावा है कि बातचीत के माध्यम से इस बढ़ोतरी को सीमित रखा गया है। विपक्षी नेताओं ने इस फैसले की तीखी आलोचना की और इसे 'अन्यायपूर्ण' करार दिया। भारतीय हज समिति के परिपत्र में कहा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.