वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रा के संबंध में गुरुवार को उल्फत बीबी का हाता अर्दली बाजार में बैठक हुई। इंडियन सोसायटी फॉर सोशल रिवॉल्यूशन ऐंड एक्शन के जिला अध्यक्ष मो. शाहरुख की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ। जायरीनों के पासपोर्ट बनवाने समेत अन्य कार्यों के लिए कमेटी से जानकारी ली जा सकती है। इसमें मो. फारुक, मो. शाहरुख, जाहिद, अलहम अंसारी और फजर्हुद्दीन शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...