अलीगढ़, जुलाई 21 -- अलीगढ़। हज यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हज यात्रा के आवेदन की तिथि 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, जो पहले 20 जुलाई थी। ऐसे में कई लोग आवेदन करने से वंचित रह गए थे। अब्दुल समद राष्ट्रीय सचिव खुद्दाम ए हज समिति व पूर्व असिस्टेंट हज ऑफिसर हज मिशन ने बताया कि हज यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अपने सर्कुलर नंबर 3 के माध्यम से इच्छुक आजमीन-ए-हज की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हज आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 कर दी है। यह भी पढ़ें- अब हज-2027 के लिए 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, 30 जुलाई को लॉटरी से होगा चयन बचे हुए आवेदन कर्ताओं को तीन दिन का समय मिला है। हज 2027 के ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए अपने जरूरी दस्तावेज के अनुसार और हज कमिटी ऑफ इंडिया की गाइड लाइन...