हज आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
कन्नौज, जुलाई 20 -- तालग्राम, संवाददाता। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक आवेदक 24 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है। यह भी पढ़ें- हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 तक बढ़ीआवेदन की स्थिति तालग्राम नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी हज ट्रेनर हाजी मो. आफताब इदरीसी ने बताया कि विभिन्न राज्यों की हज समितियों तथा बड़ी संख्या में आवेदकों के अनुरोध पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। कई आवेदकों के पास पासपोर्ट जारी होने की प्रक्रिया लंबित होने के कारण वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पा रहे थे। हालांकि हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई के बाद आवेदन की समय-सीमा में किसी भी परिस्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.