हज आवेदक पहली किस्त 17 तक जमा कर सकेंगे
रुडकी, अगस्त 11 -- कलियर, संवाददाता । हज यात्रा के लिए चयनित आवेदकों के लिए राहत की खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर अब 17 अगस्त 2026 कर दी है। उत्तराखंड के चयनित आवेदकों को प्रति व्यक्ति 1,52,300 रुपये की पहली किस्त जमा करनी होगी। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस बार प्रदेश से 1,526 लोगों का हज यात्रा के लिए चयन हुआ है। चयनित आवेदकों को पहली किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक के निर्धारित खातों में 17 अगस्त तक जमा करनी होगी। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा हज कमेटी की वेबसाइट पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.