कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। हज के लिए खर्च की अंतिम किस्त जमा नहीं कर रहे जायरीन (यात्रियों) के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि बढ़ाकर अब छह अप्रैल कर दी है। 31 मार्च तक तीसरी व अंतिम किस्त जमा की जानी थी लेकिन बेहद कम लोगों ने ही यह किस्त जमा की। वे ईरान-इजरायल व अमेरिका जंग के कारण झिझक रहे हैं। दो किस्तें जमा कर चुकने के कारण वे असमंजस में हैं। 22 अप्रैल से फ्लाइट हैं लेकिन अंतिम किस्त जमा करने से पहले वे अपनी उड़ान कंफर्म नहीं करा सकेंगे। यह जानकारी हज सेवर सरदार खान ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...