हजूर साहिब के दर्शन को रवाना हुआ 23 सदस्यीय गतका दल
जमशेदपुर, मई 29 -- बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका टोली का 23 सदस्यीय जत्था बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। बोले सो निहाल., सत श्री अकाल के जयकारों के बीच संगत ने जत्थे को विदाई दी। यह 8 दिवसीय तीर्थ यात्रा 2 जून तक चलेगी। इस अवसर पर मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि बच्चों को गुरुओं के इतिहास, सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना आवश्यक है। जत्थे में हरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, जगदीप सिंह, ऋषि सिंह, राज सिंह, तरनवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, रौनक सिंह, मनप्रीत सिंह, तरनप्रीत कौर, हरसिमरन कौर, हरप्रीत कौर, सिमरन, अंशु कौर सहित बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका समूह के अन्य सदस्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.