हजूर जसदीप सिंह गिल के पहुंचते ही सत्संग घर में उमड़ी संगत
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के हजूर जसदीप सिंह गिल सोमवार दोपहर 12:45 बजे रुद्रपुर से निजी हेलीकॉप्टर से सहारनपुर सत्संग घर पहुंचे। उनके पहुंचते ही दर्शन की आस में संगत का उत्साह देखते ही बना। सत्संग घर के आसपास अनुयायियों की भीड़ बढ़ती गई। मंगलवार और बुधवार को होने वाले दो दिवसीय सत्संग के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और नेपाल से संगत के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आयोजकों ने दोनों दिन सात लाख से अधिक अनुयायियों के पहुंचने का अनुमान जताया है। हजूर जसदीप सिंह गिल एक और दो सितंबर को सुबह 9:30 बजे संगत को अपने वचनों से निहाल करेंगे। पहले दिन सत्संग के साथ बच्चों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे और वह खुली कार से संगत को दर्शन देंगे। दूसरे दिन वह स्वयं सत्संग करेंगे. यह भी पढ़ें- राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.