हजियापुर शरणालय भवन में दरारें, सीलन और लीकेज की समस्या बना खतरा
बरेली, मार्च 19 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। हजियापुर स्थित राजकीय महिला शरणालय की जर्जर हालत ने वहां रह रही महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभागीय निरीक्षण में भवन के कई हिस्सों में दरारें, सीलन और लीकेज की समस्या सामने आई है। शौचालय, रसोईघर और हॉल की स्थिति बेहद खराब पाई गई, जबकि लिंटर में भी क्रैक मिलने से भवन की मजबूती पर संदेह जताया गया है। हजियापुर में स्थित शरणालय में करीब 120 मानसिक रूप से अविकसित महिलाएं रह रही हैं, जो इस जर्जर भवन में खतरे के साए में जीवन बिता रही हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी का कहना है कि भवन की स्थिति ऐसी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में पहले भी कई बार मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजे गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.