गोपालगंज, जून 22 -- गोपालगंज। अभिजीत किशोर शहर के हजियापुर मोड़ के समीप एनएच 27 पर रविवार की देर शाम ट्रक के धक्के से एक ठेला चालक की मौत हो गई। मृतक मांझागढ़ थाने के भोजपुरवा गांव के मीना साह का 40 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार था। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की गई जानघटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार एक ट्रांसपोर्ट में सामानों की ढुलाई ठेले से करता था। हर रोज की तरह वह ट्रांसपोर्ट में काम करने के लिए रविवार को भी आया था। दिनभर काम करने के बाद वह देर शाम सब्जी खरीदने के बाद अपने घर ठेला लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह जैसे ही शहर ...