जमुई, अगस्त 12 -- झाझा । निज संवाददाता हजारों हाथों में लहराते तिरंगे और वातावरण में गूंजता भारत माता की जय का शोर.....बुधवार को यह नजारा था झाझा नगर का और आयोजन था तिरंगा यात्रा का। बुधवार को झाझा की सड़कों पर मानों देशभक्तों का सैलाब ही उमड़ पड़ा था। सरकारी अमले के अलावा विभिन्न तबके व विभिन्न संगठनों के लोगों से लेकर भारत के भविष्य यानि सैकड़ों स्कूली बच्चों से सजी,संवरी व सुशोभित उक्त यात्रा की भव्यता व व्यापकता देखते ही बनती थी।यात्रा से काफी प्रभावित व गदगद हुए डीएम ने भी अत्यंत सफल आयोजन हेतु बीडीओ श्री चांद को जहां धन्यवाद दिया वहीं,यात्रा में शामिल हुए मीडिया कर्मियों से लेकर अन्य तमाम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को उनकी सहभागिता हेतु साधुवाद दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा नालंदा जिला प्...