बागपत, मार्च 29 -- चांदीनगर। दादरी में आयोजित सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा में भागौट निवासी सपा नेता रवि बैसला हजारों समर्थकों के साथ रवाना हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार सपा की सरकार बनेगी। भाईचारा कायम होगा और गरीबों, किसानों, मजदूरों के हित के लिए कार्य होगा। इसके अलावा जनपद के दूसरे स्थानों से भी सपा नेता पूरे लाव-लश्कर के साथ दादरी पहुंचे। गौतमबुद्धनगर के दादरी में रविवार को सदभावना भाईचारा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। बागपत के भागौट गांव से हजारों समर्थकों के साथ सपा नेता रवि बैसला रैली में शामिल हुए। सुबह करीब 11 बजे वे समर्थकों के साथ गांव से दादरी के लिए रवाना हुए थे। इससे पूर्व उन्होंने भागौट गांव में रामकिशन प्रमुख की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। कहा ...