भागलपुर, मार्च 25 -- लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर मंगलवार को कहलगांव के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित चारोधाम, सतीधाम, राजघाट और कालीघाट पर करीब 25 हजार से अधिक लोगों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में दंडी व्रतियों की संख्या अधिक देखने को मिली, जिससे घाटों का वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो उठा। गंगा तट पर डूबते सूर्य की सतरंगी आभा जब जल में प्रतिबिंबित हुई, तो पूरा वातावरण अलौकिक और मनमोहक हो गया। सूर्य की लालिमा और जल में उसकी रंगबिरंगी छंटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मनोहारी दृश्य को लोगों ने अपने मोबाइल और कैमरों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.