भागलपुर, मार्च 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व बिहार और कोसी-सीमांचल को जोड़नी वाली करीब 26 वर्ष पुराने विक्रमशिला सेतु पर हजारों वाहनों के दबाव से इसका सेहत बिगाड़ रहा है। इस समय रोजाना करीब 35 से 40 हजार छोटे-बड़े वाहन रोजाना इस सेतु होकर गुजरते हैं। मरम्मत के अभाव के कारण पुल की सड़क टूटकर बिखर रही है। पुल के कई एक्सपेंशन ज्वाइंट की दरार काफी बढ़ गई है। वहीं पुल के एक दर्जन से अधिक मेनहोल पर अलकतरा और गिट्टी का मिश्रण रखकर इसे ऊंचा कर दिया है। इसपर से जब पांच से छह हजार टन वजनी वाहनों के टायर धमक के साथ गिरते हैं, तब पुल कंपन करने लगता है। इस कंपन के कारण पुल के पिलर का प्रोटेक्शन वाल भी टूटकर बिखर रहा है। पुल के ऊपर लगे 50 से 65 नंबर बिजली के पोल के नीचे पिलर नंबर 17, 18 और 19 के प्रोटेक्टन वाल धराशायी हो चुके हैं। बाढ़ के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.