गंगापार, जून 30 -- मऊआइमा, संवाददाता। इलाके में लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने और भीषण गर्मी के बीच मंगलवार सुबह आज़मपुर ईदगाह में नमाज़-ए-इस्तिस्का अदा की गई। सुबह 7:30 बजे आयोजित इस विशेष नमाज़ में मऊआइमा तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज़ की इमामत, इमामे ईदगाह मुफ्ती हबीबुर्रहमान कासमी ने कराई।

नमाज़ के बाद की दुआ नमाज़ के बाद अल्लाह की बारगाह में मुल्क में अच्छी बारिश, अमन-चैन, खुशहाली, खेती-किसानी और चरिंद-परिंद के लिए विशेष दुआ की गई। नमाजियों ने खुदा की बारगाह में अपने गुनाहों से तौबा करते हुए रहमत की बारिश की फरियाद की। दुआ के दौरान नमाज़ी रो-रोकर अल्लाह से बारिश की प्रार्थना करते रहे।

मुफ्ती का संदेश मुफ्ती हबीबुर्रहमान कासमी ने कहा कि नमाज़-ए-इस्तिस्का इस्लाम की वह सुन्नत है, जिसे सूखे या वर्षा क...