बांदा, मई 10 -- बांदा। शहर के राइफल क्लब मैदान में संचालित हो रही प्रदर्शनी की अनुमति 30 मई तक की है। यहां रोजाना आने वाले हजारों लोगों की जान दांव पर लगा जांच अधिकारी दिन गिन रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर संचालित प्रदर्शनी में कार्रवाई के नाम पर अफसरों के हाथ कांप रहे हैं। पांच मई को सिटी मजिस्ट्रेट और जिला अग्निशमन अधिकारी की जांच में तमाम खामियां मिली थीं। डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि उनके जितना वश में था, वह कर दिया, अब डीएम ही कार्रवाई करेंगे। यह कहकर सिटी मजिस्ट्रेट ने भी हाथ खड़े कर दिए। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शनी संचालक के हौसले बुलंद हैं। चेतावनी के बाद खामियों में तो सुधार नहीं हुआ, पर मैदान में स्टैंड के पास एक और बड़ा झूला लगा दिया गया है।प्रदर्शनी का संचालन राइफल क्लब मैदान में एक अप्रैल से प्रद...