हजारों रुपये लेकर भी नहीं किया हाथ का ऑपरेशन
फिरोजाबाद, मई 17 -- मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में हाथ का ऑपरेशन कराने के नाम पर 14 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिवसेना के जिला प्रमुख ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। शिवसेना के जिला प्रमुख राजीव कुमार शर्मा द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत से चिकित्सकों और स्टाफ को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका आरोप है कि गोविंद नामक मरीज का हाथ टूटा है। वह पिछले एक माह से जिला अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों और स्टाफ ने हाथ का ऑपरेशन करने के लिए प्रयुक्त होने वाले सामान के नाम पर 14 हजार रुपये ले लिए हैं। इसके बाद भी उसके हाथ का ऑपरेशन नहीं किया गया है। 16 मई को उसे बेहोशी का इंजेक्शन भी लगाया गया, लेकिन इसके बाद भी ऑपरेशन नहीं किया। इस संबंध में सीएमएस से शिकायत की गई। सीएमएस ने संबंधित चिकित्सकों और स्टाफ को ऑपरेशन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.