लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर इस बार छोटी काशी गोला में केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था का विराट उत्सव साकार हुआ। नीलकंठ मैदान में मां कात्यायनी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रुद्राभिषेक श्रद्धा, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण बन गया। पं. रामदेव शास्त्री के मार्गदर्शन में 225 श्रद्धालु जोड़ों ने पूरी रात्रि भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन का प्रमुख आकर्षण हजारों रुद्राक्ष मालाओं से निर्मित शिवलिंग रहा, जिस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रात्रि भर पूजन-अर्चन होता रहा। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के उद्घोष और भक्ति की भावना से गुंजायमान रहा। पूजन संपन्न होने के उपरांत अगले दिन सोमवार की शाम नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के सहयोग से शिवलिंग ...