हजारों बच्चों को दी पेट के कीड़े मारने वाली दवा
फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- राष्ट्रीय कृमि दिवस पर सोमवार को विभिन्न विद्यालयों में नौनिहालों को पेट में कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल दी गई। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने दबरई स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाकर किया। सीएमओ ने कहा कि दवा बच्चों के जीवन के लिए वरदान है। यह कई बीमारियों में अपना कार्य करती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वह अपने-अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से दवा का सेवन कराएं। स्कूलों में बच्चों को अभिभावक दवा पिलाने के लिए बोलें ताकि बच्चों के अंदर कीड़ों का नाश करने के साथ साथ बीमारियों से बचाने में सहायक बने। यह भी पढ़ें- बालिकाओं को दवा खिलाकर किया शुरू कृमि मुक्ति दिवस सीएमओ ने कहा कि सरकार चाहती है कि बच्चों के अंदर कोई बीमारी न हो और वे बिना किसी रुकावट के अपने शिक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.