कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक प्रैक्टिकल के फौरी बाद ऑनलाइन अपलोड किए जाने थे। लेकिन परिषद के अनुसार 652 विद्यालयों के 34,673 छात्र-छात्राओं के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए गए हैं। बोर्ड सचिव ने इसके लिए सात अप्रैल तक फिर मौका दिया है ताकि विद्यालय अंक अपलोड कर सकें। वेबसाइट के लिंक को सक्रिय कर दिया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिनकी छूट गई हैं, उन्हें 09 और 10 अप्रैल को जनपद मुख्यालय में प्रैक्टिकल का अवसर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...