खगडि़या, जनवरी 29 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि गोदाम प्रबंधक की मनमानी से हजारों की संख्या में खाली बोरी सड़कर बर्बाद हो गई है। इस मामले को छपाने के लिये विभाग के अधिकारी द्वारा जर्जर गोदाम में छुपाकर बोरी रखी गई है। विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण सरकार को लाखो की क्षति पहुंची है। इसका मुख्य कारण अधिकारी का नियमित अपनी ड्यूटी पर नहीं आना तथा अस्थायी लोगो से राशन का रखरखाव व निगरानी नहीं कराया जाना शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में कुछ वर्ष पूर्व जनवितरण प्रणाली व विभिन्न स्कूलों को राशन उपलब्ध कराने के लिए एफसीआई गोदाम का निर्माण कराया गया है। अनाज भंडारण आदि के उद्देश्य से विभाग द्वारा हजारों खाली बोरी उपलब्ध करायी गई थी, लेकिन विभाग के अधिकारी की उदासीनता के कारण उक्त लाखों की बोरी सड़कर बर्बाद हो चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.