दरभंगा, अप्रैल 5 -- तारडीह। सकतपुर थाना के पचरुखी गांव निवासी श्याम चौपाल के घर में शनिवार की दोपहर आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। वहीं गृहस्वामी श्री चौपाल की एक बकरी आग में झुलस गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सीओ को आवेदन देकर सरकारी सहायता राशि की मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...