देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक रामपुर कारखाना के कोटवा स्थित एक मैरेज हाल में हुई। इसमें 9 अक्तूबर को लखनऊ में काशीराम स्मारक स्थल पर होने वाली श्रद्धांजली सभा में जिले से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने पर जोर दिया गया।मुख्य मंडल प्रभारी प्रो. डा. इन्दू चौधरी ने कहा कि जिले के प्रत्येक विधान सभा से दस हजार की भीड़ लखनऊ पहुंचनी चाहिए। उन्होंनें कार्यकर्ताओं से बस व ट्रेन से पहुंचने की अपील की। कहा कि भीड़ जुटाकर विरोधियों के हौसले को पस्त करने की जरूरत है। ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हो रही है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। प्रदेश में अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ा है। इस दौर में जनता बहन माया...