फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, गुरुग्राम,गौरव चौधरी।। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को गुरुग्राम में एक महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के हजारों ग्रुप-डी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज बिल को पारित कर ग्रुप-डी के हजारों कर्मियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉमन कैडर के उन ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए नियम बनाने पर सहमति बनी है, जिन्होंने अपनी सेवा के पांच साल पूरे कर लिए हैं। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का चेहरा बेनकाब : शांति हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज (रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) बिल, 2...