महाराजगंज, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में इस बार हजारों कर्मचारियों की होली फीकी रहेगी। वेतन का प्रारूप बना कर शासन में भेज दिया गया गया है, लेकिन शासन से अभी तक वेतन नहीं आया है। सोमवार को वेतन आ गया तो ठीक है नहीं तो लोगों का होली का रंग फीका ही रहेगा। स्वास्थ्य विभाग में साढ़े सात सौ एनएचएम के संविदा कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों को वेतन के लिए मानदेय बना कर शासन में भेज दिया गया है। शासन से इस बात का आश्वासन दिया गया था कि संविदा कर्मचारियों का मानदेय समय से भेज दिया जाएगा। अभी तक कर्मचारियों का मानदेय नहीं आया है। इसी के साथ आउट सोर्सिंग वाले कर्मचारी भी मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। रोजगार सेवक भी पांच माह से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। ये कर्मचारी भी मानदेय के लिए शासन की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। मुख्य चि...