हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूबने की कगार पर
समस्तीपुर, सितम्बर 1 -- बिथान, एक संवाददाता। कमला नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बिथान प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। चार पंचायतों के दर्जनों गांवों में नदी का पानी फैलने लगा है। खेतों में पानी भर जाने से हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूबने के कगार पर पहुंच गई है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कौराही, शनिचरा, तेतराही, बनभौंरा, भूयधर, लरझा और प्रकोलिया समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी ग्रामीण सड़कों और घरों के आसपास पहुंच गया है। कई जगह खेत और सड़क का फर्क मिट गया है। यह भी पढ़ें- नदियों के बदले तेवर से बाढ़-कटाव की चिंता, उपजाऊ भूमि भी विलीन ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कौराही जाने वाली मुख्य पक्की सड़क पर कमर भर पानी जमा हो गया है। पानी का बहाव होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.