बांका, अप्रैल 19 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। बांका जिले का अमरपुर प्रखंड कभी गन्ना उत्पादन के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध था। लेकिन सरकार द्वारा सहयोग नहीं मिलने से इस क्षेत्र में गन्ने का उत्पादन कम होता चला गया। आज स्थिति यह है कि हजारों एकड़ में गन्ना उत्पादन करने वाले क्षेत्र में इस वर्ष सिर्फ एक सौ एकड़ में सिमट कर रह गया है। गन्ना उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति भी उस समय काफी अच्छी थी। अधिकांश खेतों में गन्ने की फसल ही नजर आती थी। जिससे गुड़ मिलों के अलावा गांवों एवं खेतों में सैकड़ों कोल्हू लगे थे जहां किसान गन्ने की पेराई कर गुड़ तैयार करते थे। यह भी पढ़ें- अधिक मेहनत, खर्च के बाद कम लाभ से जूट की खेती घटा शुद्ध गुड़ बनने से इसकी बिक्री भी अच्छी होती थी जिससे उन्हें काफी आमदनी हो जाती थी। लेकिन गन्ने की खेती कम होने से कि...